उत्तरकाशी, पितृविहीन निर्धन छात्रों को सौम्यकाशी रोटरी क्लब ने दी छात्रवृत्ति

 

सौम्यकाशी रोटरी (रोट्रेक्ट)क्लब द्वारा पितृविहीन तथा निर्धन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल दमौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान से किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 9 से 12 तक के 13 पितृ विहीन छात्र – छात्राओं को 15 – 15 हजार रुपये नगद तथा दो निर्धन छात्र- छात्रा को 10-10 हजार रुपये नगद छात्रवृत्ति के अलावा स्टेशनरी, ट्रैकसूट‌,सदरी तथा शू आदि सामाग्री प्रदान की गई।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष, मुख्य शिक्षा अधिकारी, स्वामी देव आत्मानंद, स्वामी गुरु प्रिय,नागेंद्र दत्त थपलियाल रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र नौटियाल तथा प्रताप सिंह बिष्ट संघर्ष ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह बिष्ट संघर्ष के द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि श्री चौहान ने छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावको को संबोधित करते कहा कि इस छात्रवृत्ति का सदुपयोग करें तथा सबके साथ आगे बढ़ाने के लिए एक योजना बनाएं। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने छात्रों से अच्छी मेहनत करने की अपील करते हुए कहा कि अपने मेहनत के बल पर आगे बढ़े। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने को भी कहा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जयवीर सिंह चौहान, राजेंद्र गंगाडी, हरीश डंगवाल, धर्मेंद्र, नागेंद्र थपलियाल, रविंद्र नौटियाल, जयदीप बिष्ट, गुलाब सिंह महर,मोहनलाल अवस्थी, भास्कर रतूड़ी, नीरज नाथ सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अजय पुरी, शैलेंद्र नौटियाल,श्रीमती लीना कुडियाल,मुक्ता गौड, सुनीता बिष्ट, जमुना प्रसाद उनियाल मोहन डबराल आदि उपस्थित रहे.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *