देहरादून/ ऋषिकेश पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान खाण्ड गाँव से जंगल की ओर से आती एक संदिग्ध स्कूटी संख्या: यू0के0-14-एच-4845 को रोेककर चैक किया गया तो स्कूटी सवार अभियुक्त अनिल नाथ पुत्र अमर नाथ के पास से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर उसे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-173/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में जेल जाना प्रकाश में आया है। गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल नाथ पुत्र अमर नाथ निवासी काले की ढाल ऋषिकेश देहरादून उम्र 40 वर्ष है।
ऋषिकेश में ही पुलिस टीमो द्वारा चैकिंग के दौरान सदानन्द मार्ग मार्डन स्कूल के पास ऋषिकेश तथा वीरभद्र रोड ऋषिकेश में सुमित कुमार पुत्र अनिल कुमार को 35 ट्रेटा पैक अवैध देसी शराब तथा गणेश पुत्र मुकेश को 30 ट्रेटा पैक अवैध दैशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी-गली न0-05 नई जाटव बस्ती उम्र-20 वर्ष, गणेश पुत्र मुकेश निवासी: गली न0 37 शिवाजीनगर उम्र 21 वर्ष दोनो ऋषिकेश, देहरादून हैं।
उधर क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान शहीद गुरुंग स्मृति द्वार मोहब्बेवाला के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त कृतार्थ छेत्री को 146.50 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरूद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सं0-45/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त कृतार्थ छेत्री पुत्र नारायण छेत्री निवासी बेल रोड निकट शनि मंदिर मोहब्बेवाला, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून उम्र 21 वर्ष है।