जनगणना ड्यूटी में लापरवाही, 11 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

देहरादून/ देहरादून में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर 11 कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि संबंधित कर्मचारी न तो जनगणना ड्यूटी पर पहुंचे और न ही प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। मिली जानकरी के अनुसार,नगर निगम देहरादून के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया कि जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कर्मचारियों के लिए पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 23 अप्रैल और दूसरा प्रशिक्षण 30 अप्रैल को आयोजित किया गया था। उक्त आयोजन में 11 कर्मचारियों ने न तो प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और न ही जनगणना ड्यूटी का पालन किया। बताया जा रहा है कि जनगणना कार्य प्रभावित न हो इसे देखते हुए दूसरे कर्मचारी ड्यूटी में लगाये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *