उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में
जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक ने जांच के बाद 10 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किये शिक्षकों ने फर्जी ढंग से बीएड की डिग्री हासिल की थी। स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक होने के बावजूद बर्खास्त किये शिक्षकों ने जम्मू-कश्मीर से बीएड की डिग्री हासिल की थी। बताया जा रहा है कि अभी 5 शिक्षकों पर और जांच चल रही है। जिन सहायक अध्यापकों को बर्खास्त किया गया वे हैं, सरिता चमोला प्रा.विद्यालय लाडियासू,अरविंद नेगी प्रा.विद्यालय भटवाड़ी, सादेव प्रसाद प्रा.विद्यालय कोटी,श्याम लाल प्रा. विद्यालय खोड़,सुभाष कुमार प्रा.विद्यालय चोपड़ा(विकास खंड जखोली),खजान सिंह प्रा.विद्यालय कालोनी(विकास खंड अगतस्यमुनि),अनूप पुजारी प्रा.विद्यालय कोनगढ़,रानी देवी प्रा.विद्यालय मक्कू,पुष्पेंद्र सिंह प्रा.विद्यालय राऊस्वर्ण,चन्दर सिंह प्रा.विद्यालय करोखी(विकास खंड उखीमठ)।
उक्त बर्खास्त शिक्षकों से जनगणना कार्य भी वापस ले लिया गया है।