उत्तरकाशी जिले के आराकोट मलाणा के पास भारी तूफान आने के कारण पेड़ों के गिरने की सूचना है। सड़क पर पेड़ वाहनों के ऊपर भी गिरे हैं। जिससे एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ हैं। उक्त इलाके में फॉरेस्ट की टीम आराकोट से भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि पेड़ो को 2 से-3 घंटे में हटा दिया जाएगा।
बहरहाल पेड़ों के गिरने से किसी तरह की जनहानि नही हुई।