डीएम प्रशांत आर्य ने एनकोर्ड जिला स्तरीय समिति की बैठक में जनपद में बढ़ती नशाखोरी व अफीम,चरस-गांजा जैसी अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए। डीएम ने वन और राजस्व विभाग को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों का उत्पादन करने वालों के खिलाफ संयुक्त छापेमारी की जाए। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि युवाओं को इस दलदल से बचाने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में नियमित मेडिकल चेकअप और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायं।
बैठक में बताया गया कि नशे के प्रभावी रोकथाम, संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 जारी किया गया है साथ ही नशे को छोड़ने के लिए जिला अस्पताल में विशेषज्ञ मनोचिकित्सक एवं परामर्श के लिए काउंसलर को भी तैनात किया गया है।