झगड़ा करने व बाइक में कार से टक्कर मारने के बाद अभियुक्त फरार, पुलिस की दबिश जारी

 

देहरादून/ मामला थाना पटेलनगर का है जहाँ एक व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी की तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हर्ष वालिया पुत्र राजीव वालिया निवासी नयांगाव सेवालाखुर्द चन्द्रबनी, कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 26 वर्ष द्वारा कोतवाली पटेलनगर में एक तहरीर दी कि हार्दिक शर्मा, अभिषेक वर्मा,अभिनव काकरान तथा चेतन्य शर्मा सभी निवासीगण चन्द्रबनी व सुभाषनगर देहरादून द्वारा 18 अप्रैल को ग्राफिक एरा क्लेमनटाऊन मे उनके साथ हुए झगडे के उपरान्त उसे धमकी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते 20 अप्रैल को जब वह काम से अपनी मोटर साइकिल से चन्द्रबनी आया तो घर वापस जाते समय हार्दिक शर्मा,अभिषेक वर्मा,अभिनव काकरान तथा चेतन्य शर्मा व तीनअन्य व्यक्तियो द्वारा एक आई-20 कार संख्या: यू0के0-07-डीई-6267 से उन्हें जान से मारने की नीयत से तेजी से वाहन चलाकर पीछे से उनकी मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी तथा अभियुक्तों द्वारा उसके उपर गाडी चढाने का प्रयास किया गया। जिसके उपरान्त अभियुक्तों द्वारा उसका अपहरण करने का प्रयास किया गया। शोर मचाने पर सभी अभियुक्त मौके से फरार हो गये। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0: 255/26 धारा: 109(1), 115(2), 140(3), 191(2), 324(2), 351(2) तथा 352 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रथम दृष्टया विवेचनात्मक कार्यवाही तथा सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करने एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर अपहरण करना व पिस्टल लगाना,दिखाना प्रकाश में नही आया। प्रकरण की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रकरण में नामजद सभी अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी हेतु उनके सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। प्रकरण में जल्द ही सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *