देहरादून/ प्रदेश के चर्चित आईएफएस अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अपनी ईमानदारी और लोकसेवा की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने सरकारी दौरे के दौरान मिलने वाली तीन लाख रुपये से अधिक की पूरी भत्ता राशि उत्तराखंड मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी है।
बताया जा रहा है कि यह राशि 17 दिसंबर 2016 से अगस्त 2025 तक के 447 दिनों के आधिकारिक दौरे के दौरान मिलने वाले भत्तों की थी।
गत 4 अप्रैल 2026 को वन विभाग के प्रमुख को लिखे पत्र में संजीव चतुर्वेदी ने इस राशि को राहत कोष में जमा करने का अनुरोध किया। उन्होंने लिखा कि “देवभूमि की सेवा और वन-वन्यजीवों के संरक्षण से मिलने वाली संतुष्टि ही मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है।