उत्तराखण्ड एसटीएफ की कुमाऊँ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर में एक व्यक्ति गुरमा ट्रेनिंग कंपनी नाम से अपनी फर्म चला रहा है जिसका गोदाम धर्मपुर में है, फर्म की आड़ में काशीपुर और कुंडा क्षेत्र से भारी मात्रा में एचसी विद्युत केबिल चोरी कर गोदाम में छुपाकर रखे हुए हैं ,सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुंडा ,थाना काशीपुर की पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए धरमपुर क्षेत्र में गुरमा ट्रेनिंग कंपनी के गोदाम में छापेमारी की गई। छापेमारी में गोदाम के अंदर से भारी मात्रा में काशीपुर कुण्डा क्षेत्र से चोरी हुए माल के साथ दो अभियुक्तों आफताब अली व जिशान को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना कुण्डा में मु0अ0सं0 100/2026, धारा 303,324(3) बी0एन0एस0,व थाना काशीपुर में मु0अ0स0 131/2026 धारा 303,324(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त गिरप्तार अभियुक्त पिछले दो माह से काशीपुर कुण्डा क्षेत्र जशपुर, महुआ खेड़ा में रात्रि के समय अपने साथियों के साथ स्कार्पियो गाड़ी से रैकी करते हैं तथा विद्युत केबिलों को काटकर पिकअप गाड़ी में भरकर रात्रि में ही गोदाम पर लेकर आते हैं, अब तक इन लोगों ने करीब दस टन एचसी केबल की चोरी करना तथा केबिल के तार को छिलवाकर उसमें से कॉपर ऐल्युमिनियम वायर को निकालकर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली में जाकर बेचा जाना प्रकाश में आया है। इस तारों को बेचकर जो पैसा मिलता था उसे ये आपस में बांट लेते थे । एसटीएफ द्वारा दी गयी दबिश के दौरान उक्त गोदाम में भारी मात्रा में एचसी केबल केबिल काटने के उपकरण, व घटना में प्रयुक्त 2 वाहन बरामद हुए है। गिरफ्तार अभियुक्त आफताब पूर्व में भी चोरी, डकैती और लूट के अपराधों में जेल जा चुका है । गिरफ्तार अभियुक्तों से प्राप्त सभी इनपुट पर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार किये अभियुक्त
आफताब अली पुत्र स्व. मुहम्मद अली निवासी विवेकनगर ट्रांजिटकैम्प, थाना ट्रांजिट कैम्प, हाल निवासी 15 एकड़ नियर जोशी किराना स्टोर, धर्मपुर कॉलोनी, रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर उम्र 43 वर्ष,
जीशान पुत्र नसीर अहमद निवासी मस्जिदवाली गली भदईपुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधमसिंह नगर उम्र 22 वर्ष हैं।जिनसे बरामद सामान में
45 कुन्तल विद्युत् तार,एक बड़ी कैंची,बिजली के तार काटने वाले 9 छोटे बड़े कटर,2 हेक्सा बलेट, 8हेक्सा ब्लेड से बने चाकू, 9 छोटी हेक्सा ब्लेड से बने नोकदार औजार,वाहन पिकप संख्या UP25ET 3005,वाहन स्कॉर्पियो संख्या UK18D 4683
उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में
निरीक्षक विकास कुमार,उ0नि0 विपिन चंद्र जोशी, के0जी मठपाल,
हे0का0 महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, रविन्द्र सिंह,आरक्षी जितेन्द्र कुमार, कृष्ण चन्द्र शर्मा व कोतवाली कुण्डा, काशीपुर पुलिस टीम में उ0नि0 मनोज सिंह धोनी, अपर उ0 नि0 रवीश राम,आरक्षी राजीव कुमार, राजेश भट्ट,जगदीश पपने,मुकेश कुमार शामिल रहे।