उत्तरकाशी, गैस गोदामों का औचक निरीक्षण, आपूर्ति बाधित को सुदृढ़ करने के लिये प्रशासन प्रयासरत

 

डीएम प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिये और गैस की वर्तमान समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने धरातलीय स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं। आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने और वितरण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने डुण्डा सैणी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम और ज्ञानसू स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गोदामों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने गैस आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और स्टॉक पंजिका के माध्यम से उपलब्ध बैकअप की जाँच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों के उल्लंघन या वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।​ आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न स्थिति पर सीडीओ ने कहा कि प्रशासन आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि गैस की उपलब्धता के आधार पर गैस बुकिंग कराने वाले हर पात्र उपभोक्ता तक पारदर्शी तरीके से सिलेंडर पहुँचे और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनावश्यक देरी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *