देहरादून/ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विजलेंस ने प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी डोईवाला धनवीर सिंह बिष्ट को
को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश में शिक्षा का अधिकार के तहत अध्ययनरत छात्रों की प्रतिपूर्ति बिल के भुगतान के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।