Breaking: वन विभाग के बाबू को पच्चीस हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस ने दबोचा

 

विजलेंस की टीम ने अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि जागेश्वर रेंज कार्यालय में तैनात बाबू नवीन नौटियाल उनसे लीसा गड़ान-ढुलान कार्य के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में 25,500 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद सतर्कता विभाग ने ट्रैप की योजना बनाई और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *