आईडीपीएल चौकी ऋषिकेश का पूरा स्टाफ सस्पेंड, होटल में जुए के अड्डे पर गिरी गाज

 

एसएसपी देहरादून को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत एक होटल में बडे स्तर पर जुआ खेलने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई। जिस पर एसएसपी दून द्वारा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम द्वारा हरिद्वार रोड मुर्गी फार्म के पास स्थित होटल नवरंग में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से जुआ सामग्री, नगद धनराशि, विभिन्न ब्रान्डों की शराब की बोतलों के साथ काफी संख्या में लोगो को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। इस दौरान चौकी स्तर पर चैकिंग,सत्यापन अभियान के दौरान शिथिलता बरतने एवं लापरवाही परिलक्षित होने पर एसएसपी दून द्वारा चौकी आईडीपीएल पर नियुक्त समस्त स्टाफ को निलम्बित कर दिया गया। एसएसपी दून द्वारा चौकी प्रभारी सहित 12 पुलिस कर्मियों को निलम्बित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *