बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चोरी की बाइक भी बरामद

 

विकासनगर से चोरी की बाइक को बरामद करते हुए पुलिस ने शातिर चोर को भी पकड़ा है।कृष्ण कुमार निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर जिला देहरादून ने थाने में शिकायत दर्ज कर उनकी मो0सा0 संख्या: यू0के0-07-एफए-4623 स्पेलंडर प्लस को ब्रह्मदत्त चौक विकासनगर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी होना बताया। जिस पर थाना सहसपुर में मु0अ0सं0: 89/26 धारा: 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। उधर एक अन्य वादी धीरज कुमार निवासी जस्सोवाला थाना सहसपुर ने थाना आकर शिकायत दर्ज करायी कि उन्होने अपनी मोटर साइकिल सुपर स्प्लेंडर संख्या: यू0के0-16-बी-5693 को डोमिनोज कोम्पलेक्स पार्किग विकासनगर मे खड़ी की थी। जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्रों के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0: 93/26 धारा: 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त चोरी पर कोतवाली विकासनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
इस बीच पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हनुमान धाम से चाय बागान वाले रास्ते में एक अभियुक्त अशरफ अली पुत्र वाजद अली को चोरी की गई सुपर स्प्लेंडर बाइक संख्या: यू0के0-07-एफए-4623 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस पर अभियुक्त एक अन्य चोरी की गई बाइक संख्या: यू0के0-16-बी -5693 के पार्टस को रखकर किसी को बेचने की फिराक में था।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की मोटर साइकिलों के अलग-अलग पार्ट निकालकर बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अशरफ अली पुत्र वाजद अली निवासी रुद्रपुर लांघा कोतवाली सहसपुर जिला देहरादून उम्र 41 वर्ष है।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मयंक त्यागी चौकी प्रभारी, का0 ब्रजपाल सिंह
,नवीन कोहली, रजनीश,पवन बिष्ट शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *