60 लाख की अवैध स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

 

हल्द्वानी में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्यवाही में 203 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित मिमत 60 लाख रुपये के तकरीबन आंकी जा रही है।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत एसएसपी के निर्देश व पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ अमित कुमार के पर्यवेक्षण में गत दिवस हल्द्वानी पुलिस और एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बेलबाबा क्षेत्र के पास एक संदिग्ध महिला को रोककर पूछताछ और तलाशी ली गई तो
महिला के पास से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार महिला की पहचान कनिका पत्नी विजय निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप,
ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हे0 कां0 पुष्पा देवी, का0 अनिल टम्टा, तारा सिंह, एसओजी के हे0 कां0 कुन्दन कठायत व कां0 भूपेंद्र ज्येष्ठा शामिल रहे।
उधर पुलिस की इस कार्यवाही पर एसएसपी नैनीताल ने टीम को 2500 रुपये के नगद पुरस्कार का एलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *