बच्चों के लकड़ियां ढोने के वीडियो वायरल होने पर एक्शन, स्कूल की प्रधानाध्यापिका निलंबित

 

 

हरिद्वार के बहादराबाद में ग्राम अजीतपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को मध्याह्न भोजन के लिए लकड़ियां ढोने के एक विडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने एक्शन लिया।
डीएम मयूर दीक्षित के इस मामले में जांच के आदेश हुए। जांच में प्रथम दृष्टया तथ्य सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरस्वती चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
उधर इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *