देहरादून/ थाना प्रेमनगर निवासी वादी द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री तथा 14 वर्षीय नाबालिग पुत्र के घर से नाराज होकर बिना बताए चले जाने के संबंध में थाना प्रेमनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर थाना प्रेमनगर पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 29/2026 धारा 137(2) BNS पंजीकृत की गई। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत गुमशुदा की तलाश हेतु एसएसपी द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक लड़की व उसके नाबालिक छोटे भाई के घर तथा उसके आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा नाबालिगों के दोस्तों व अन्य परिचितों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों से पुलिस टीम द्वारा CCTV कैमरो की मदद से दोनों नाबालिग भाई-बहन को देहरादून रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा हरिद्वार पहुंचना ज्ञात हुआ जहां से वे दोनों मथुरा घूमने के लिए पहुंचे फिर वहां से राजस्थान पहुंच गए। पुलिस टीम सभी रेलवे स्टेशन के CCTV कैमरो को चेक कर उक्त दोनों भाई-बहन तक पहुंची जिन्हें राजस्थान से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दोनों नाबालिगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि उनके पिता द्वारा मोबाइल देखने के लिए डाँठा था जिससे नाराज होकर दोनों बच्चे घर से निकल गए थे। दोनों बच्चों को सकुशल वापस पाकर बच्चों के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम में उ०नि० प्रवीण सैनी, एएसआई शोभा,
हे०कां० मनोज कुमार व
म०कां0 जसवीर शामिल रही।