उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोनिवि ने किया गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सचिव लोक निर्माण डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने उत्तरकाशी – भटवाड़ी – हर्षिल – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।सचिव ने बीआरओ के अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व 15 अप्रैल तक राष्ट्रीय राजमार्ग सख्या 34 को दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए। सचिव ने अधिकारियों को स्वाडी-गाड में निमार्णाधीन 85 मी० स्पान स्टील सेतु के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
सचिव ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग एवं पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में दौरान उन्होंने धराली क्षेत्र में घटित भीषण दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त धराली स्थित पैदल सेतु के मरम्मत का कार्य प्रारम्भ न होने एवं धराली एवं हर्षिल के बीच दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का पुनर्नि्माण का कार्य प्रारम्भ न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तय समय के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अभियंता रणजीत सिंह, विजय कुमार,नवीन लाल, कैलाश चन्द्र नौटियाल, मेजर सन्तोष कुमार, एवं अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *