देहरादून/ सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान अपनी मोटरसाइकिल में मॉडिफाई साइलेंसर का प्रयोग कर मोटरसाइकिलों में पटाखे की आवाज निकालने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 बुलेट मोटर साइकिलों को सीज किया गया है।