बीती रात्रि में थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पिपलेश्वर मंदिर के पास से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक व्यक्ति को रोेककर पूछताछ की गई तो अभियुक्त द्वारा अपना नाम आकाश सुबा पुत्र बंटी सुबा निवासी नई बस्ती निकट दुर्गा मंदिर क्लेमेंटटाउन देहरादून, उम्र 24 वर्ष बताया गया। संदिग्धता के आधार पर अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 1 अवैध देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद होने पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन पर मु0अ0सँ0- 17/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश के विरुद्ध 21 फरवरी की रात्रि में कुमाई स्वीट शॉप वाली गली सोसायटी एरिया में छात्रों के एक गुट से हुए आपसी विवाद,झगड़ा में तमंचे से फायर किये जाने की सूचना स्थानीय लोगों से प्राप्त हो रही थी तथा उनके द्वारा भी आकाश के अवैध तमंचे के साथ क्षेत्र में घूमने की बात बताई जा रही थी। उक्त घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी गई थी, अभियुक्त का पूर्व में भी स्नेचिंग की घटना में जेल जाना प्रकाश में आया है।
उक्त अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1- मु०अ० सं० – 17/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना क्लेमेंटाउन, देहरादून
2- मु०अ०सं०- 44/2025 धारा 304 (2), 317(2) बीएनएस थाना क्लेमेंटाउन
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास शुक्ला, चौकी प्रभारी आशा रोड़ी, हे0कां0 धनवीर सिंह,का0 गणेश नेगी
, इदु खान शामिल रहे।