जिला प्रशासन के जनदर्शन में कड़े व बड़े एक्शन मौके पर

देहरादून/ डीएम सविन बसंल के जनता दर्शन व जनसुनवाई में सोमवार को 161 शिकायतें आई। शिकायतों में भूमि विवाद, अतिक्रमण, भरपोषण, बैंक ऋण आर्थिक सहायता से संबंधित रही। डकाल चौक इन्द्रानगर निवासी विधवा सुनीता ने डीएम से गुहार लगाई कि पति की मृत्यु हो गई है, आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। 3 बच्चों का पालन-पोषण करने में दिक्कत आ रही है उन्होंने आर्थिक सहायता की गुहार लगाई जिस पर डीएम ने प्रभारी अधिकारी शस्त्र को रायफल क्लब फंड से आर्थिक सहायता तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी को विधवा पेंशन लगवानेे की स्वीकृति प्रदान करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए।
रेसकार्स निवासी बजुर्ग महिला ने गुहार लगाई कि उनके दो पुत्रों द्वारा उन्हें मकान में रहने नही दिया जा रहा है तथा हम बुजुर्ग दम्पति से गाली गलौज मारपीट करते हैं तथा घर में घुसने नही देते। बच्चों ने घर से निकाल दिया है रहने के लिए कोई जगह नही है, जिस पर डीएम ने मौके पर ही भरणपोषण अधिनियम में वाद दर्ज करवाया। दौड़वाला निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला कान्तादेवी ने गुहार लगाई कि उनकी नातिन के पति द्वारा उनकी सम्पति नातिन के नाम करवाई तथा विश्वास में लेकर भूमि विक्रय कर दी। धोखे से हस्ताक्षर करवाकर उनके बैंक खाते में नॉमिनी बन गया। जब बुजुर्ग बैंक खाते से धनराशि निकालने गई तो बैंक खाता खाली था पता चला उनके खाते से धनराशि आनलाईन माध्यम से नातिन के पति के खाते में डाली गई। वर्ष 2024 में संदिग्ध परिस्थिति में नातिन की मृत्यु हो गई। धोखे से उनकी समस्त सम्पत्ति हड़प ली जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी न्याय को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सेवानिवृत्त अध्यापिका सुशीला नेगी ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि पुलिस पब्लिक स्कूल में वे वर्षों से शिक्षण कार्य कर रही हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा उन्हें अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। जिस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को प्रकरण पर जांच कर कार्यवाही करते हुए 20 फरवरी तक एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। छरबा निवासियों ने अपने शिकायती पत्र तहसील विकासनगर के छरबा बंजर झाड़ी, तालाबो विनोबाभावे ट्रस्ट की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की जिस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर की अध्यक्षता में समिति गठित करते हुए 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग पिता ने डीएम से गुहार लगाई की उनका बेटा नशामुक्ति केन्द्र में है तथा राम फाईनेंस कम्पनी द्वारा उनके गेट पर वसूली नोटिस चस्पा किया है। पता करने पर ज्ञात हुआ कि फाईनेंस कम्पनी ने बिना किसी अभिलेखीय कार्यवाही के केवल बिजली के बिल पर उनके पुत्र को पर्सनल लोन दे दिया। उनके द्वारा ऐसी फाईनेंस कम्पनी जिनके द्वारा बिना अभिलेखीय कार्यवाही के लोन दिया जा रहा है पर कार्यवाही की मांग की, जिस पर डीएम ने प्रकरण पर डीजीसी सिविल से विधिक राय प्रस्तुत करने को कहा।
इसके अलावा जन दर्शन में आई कई अन्य शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *