डीएम बंसल की संस्तुति पर उप निबन्धक ऋषिकेश सस्पेंड, मुख्यालय सम्बद्ध

देहरादून/ जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने बड़ा एक्शन लेेते हुए उप निबन्धक ऋषिकेश हरीश कुमार को निलिम्बत करते हुए मुख्यालय सम्बद्ध कर दिया है। गौरतलब है कि गत सप्ताह डीएम सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमिताएं उजागर हुई थी जिनमें स्टाम्प चोरी, फर्जी कार्मिक व सब रजिस्ट्रार के बगैर ही लिपिक द्वारा अनाधिकृत रूप विलेख पंजीकरण कार्यवाही सम्पादित करना,  कार्यालय में वर्षों से आमजन के मूल अभिलेख लम्बित पाये जाना,सम्पति मूल्य आंकलन का कोई ज्ञान न होना, करोड़ो की स्टाम्प चोरी, औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय दरों पर भूखंड के छोटे टुकड़े कर कई रजिस्ट्री बरामद होना शामिल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *