राजधानी में दिन दहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

 

 

देहरादून/ देहरादून शहर के तिब्बती मार्केट मे एक व्यक्ति की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या होने के बाद सनसनी फैल गयी।
मिली जानकारी के अनुसार डालनवाला कोतवाली स्थित तिब्बती मार्केट में 40 साल के व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी और फरार हो गए। किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।किपुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 40 साल के अर्जुन शर्मा के रूप मे हुई। मृतक आईटीबीपी में रहता था और जीएमएस रोड पर फर्म अमर दीप के नाम से भारत गैस एजेंसी के मालिक था। अर्जुन तिब्बती मार्केट के सामने परेड ग्राउंड में टेनिस खेलने आते थे और घटना के वक्त टेनिस खेल कर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने तक घायल शख्स का काफी खून बह चुका था। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक को गोली मारने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी दून अस्पताल पहुंचे। गोली मारने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून पुलिस ने पूरे शहर की नाकेबंदी कर दी है और सभी चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चल रहा है। हत्याकांड के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *