राजधानी में युवती की हत्या मामले में पुलिस की कार्यवाही, चौकी प्रभारी निलंबित

 

देहरादून के कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने दंडात्मक कार्रवाई की है। प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर घोर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी अजय सिंह ने खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।गौरतलब है कि बीते रोज कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवती की गला काटकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह घटनाक्रम की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान सामने आया कि इस पूरे प्रकरण में चौकी स्तर पर अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई गई और लापरवाही बरती गई। एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को लाइन हाजिर किया और पूरे मामले की विस्तृत प्राथमिक जांच सीओ नगर को सौंप दी। सीओ द्वारा मामले की गहनता से जांच करने के बाद एसएसपी को रिपोर्ट सौंपी। इस जांच रिपोर्ट में खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी ने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में ढिलाई बरती और प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया। रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *