गोपेश्वर में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। मिली जानकारी के अनुसार सांसद महेंद्र भट्ट का काफिला खेल मैदान के लिए निकला तो पीजी कॉलेज के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और महेंद्र भट्ट गो बेक के नारे लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेसी उनके काफिले तक पहुंच गए थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन में उनके साथ उक्रांद कार्यकर्ता भी शामिल रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।रविवार की सुबह 11 बजे लोनिवि के आवास गृह से महेंद्र भट्ट का काफिला खेल मैदान के लिए निकला था जहां पीजी कॉलेज के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को काले झंडे दिखाए और नारे लगाए। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता संदीप झिंक्वाण, धीरेंद्र गरोड़िया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र नेगी के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मियों से भी कार्यकर्ताओं की नोक झोंक हुई। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की बाद में गिरफ्तारी भी की गई।
