विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव में पहुंचे टूर ऑपरेटर्स के लिए फेम टूर का आयोजन किया गया। यह शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ।
टूर ऑपरेटर्स ने मुखवा, हर्षिल, भैरव घाटी नेलांग, खरसाली यमुना मंदिर, खरसाली शनि मंदिर और सोमेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर देव दर्शन के साथ-साथ उत्तरकाशी क प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन किए किए। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की इस फेम टूर का आयोजन करने का उद्देश्य यह है की उत्तरकाशी में पर्यटन को 12 महीने के पर्यटन स्थल के रूप में में तब्दील किया जाए जिससे कि यहां के निवासियों को 12 महीने रोजगार मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिले।
एसोसिएशन ऑफ डॉमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष वेद खन्ना भी मुखवा और हर्षिल के फेम टूर पर गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल निश्चित रूप से रंग लाएगी और आने वाले समय में टूर ऑपरेटर के माध्यम से इन स्थानों का व्यापक प्रचार प्रसार देश भर के पर्यटकों के बीच किया जाएगा।
