तेंदुए के हमले से महिला की मौत,ग्रामीणों में भय

 

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह धारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत दीनी तल्ली में तोक धुरा निवासी हेमा देवी पत्नी गोपाल सिंह पर तेंदुए ने घर पर ही हमला कर दिया। तेंदुए ने घर से उक्त महिला को घसीट कर जंगल मे मार डाला। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक महिला आज सुबह जब मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं तो इसी दौरान घर के नजदीक घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना के वक्त महिला के देवर ने तेंदुए को हेमा देवी को ले जाते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा और जंगल की ओर फरार हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन जंगल में खोजबीन में जुट गए। कुछ समय बाद महिला का शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच और तेंदुए को पकड़ने के लिए कार्यवाही में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *