उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में भालू के आतंक से लोग डरे व सहमे हुए हैं। विधानसभा की तहसील भटवाड़ी के गाँव सेकू मे एक 65 वर्षीय महिला प्यार देई पत्नी स्व. रणजीत सिंह को भालू ने निशाना बनाया। महिला भालू के हमले से गंभीर रूप से घायल हुई है।
उधर उक्त विधानसभा अंतर्गत ग्राम पाटा, संग्राली, उत्तरों में ग्रामीणों के अनुसार भालू व गुलदार दिखाई दे रहे हैं। इसको देखते हुए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। अनाउंसमेंट के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पटाखे फोड़े जा रहे हैं ताकि भालू व तेंदुए न फटकें।