उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग में मानपुर के समीप एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 9:30 बजे, मानपुर के पास एक वाहन का टायर फट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी महिला से टकरा गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिन्हें जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी ले जाया जा रहा था मगर रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। मृतका का पंचनामा जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।