विधायक पुंडीर ने कई कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

 

शनिवार को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में हरनौल, दयानगर और धौलास गांव के करण बहुगुणा, रोहित वर्मा, राहुल बहुगुणा, कमल बहुगुणा, मनोज थापा, राजेश असवाल, सत्यप्रकाश, उमेश कुमार, सौरभ खत्री, सुरेश पुंडीर समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।
इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली संगठनात्मक पार्टी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन और सशक्त बनेगा।
इस दौरान सुखदेव फर्षवाण, शैलेश थापली, बीर सिंह रावत एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *