यहाँ रामलीला में अपनी बोली-भाषा मे मंचन, अतिथियों का सम्मान व स्वागत भी

 

उत्तरकाशी में श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से अपनी बोली-भाषा यानि गढ़वाली में रामलीला का मंचन हो रहा है।
आज रामलीला में जिन दृश्यों का मुख्य रूप से मंचन किया गया उनमें श्री हनुमान जी के द्वारा लंका की अशोक वाटिका में जगत जननी सीता माता जी की खोज, अशोक वाटिका को श्री हनुमान जी के द्वारा तहस-नहस करना व उनके द्वारा अक्षय कुमार का वध करना और अन्त में लंका दहन आदि सुन्दर दृश्यों की प्रस्तुति हुई। आज के मंचन में रावण का अभिनय अजय पंवार, सीता निकिता, हनुमान प्रवीण कैंन्तुरा, मेघनाथ दीपेंद्र सिंह परमार, अक्षय कुमार अमन कोहली और मंत्री संतोष नौटियाल ने बहुत ही सुंदर अभिनय किया।
इधर रामलीला समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष तस्दीक खान के द्वारा विगत कई बरसों की भांति इस वर्ष भी अशोक वाटिका के लिए फलों को निशुल्क भेंट प्रदान करने पर उन्हें सम्मानित किया गया।
रामलीला में आज मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह पहुंचे। इनके अलावा उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत के सदस्यगण और जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि मौजूद थे। समिति ने डॉ.उदय शंकर बलूनी, बलूनी अस्पताल को गढ़ गौरव सम्मान दिया उनके साथ डॉ. कामिनी बलूनी भी मौजूद थी। मस्तु दास राज्य सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा स्व. जयंती प्रसाद बधानी को मरणोपरांत उत्तरकाशी गौरव सम्मान दिया गया। ग्राम सभा नाल्ड की महिला मंगल दल की अध्यक्ष समेत उनके सदस्यों को समिति के द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *