गढ़वाली भाषा मे रामलीला, बाली-सुग्रीव युद्ध, सीता की खोज का हुआ मंचन

श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी द्वारा गढ़वाली भाषा मे रामलीला मंचन किया जा रहा है।
उधर रामलीला आयोजन के साथ ही भगवती आदि शक्ति मांँ जगदंबा दुर्गा जी की शारदीय नवरात्रि पाठ का पूजन, अर्चन और आरती विद्वान आचार्य रामसेवक चमोली के द्वारा भी विधिवत किया जा रहा है।
आज की रामलीला में जिन दृश्यों का मुख्य रूप से मंचन किया उनमें बाली- सुग्रीव युद्ध, बाली मरण और हनुमान जी का सीता की खोज के लिए लंका प्रस्थान आदि दृश्यों की सुन्दर प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज के मंचन में राम का अभिनय आयुष पंवार, लक्ष्मण अजय मखलोगा, हनुमान प्रवीण कैन्तुरा, बाली अमन कोहली , सुग्रीव संजय पंवार ने किया। आज की रामलीला में मुख्य अतिथि की श्रृंखला में सचिन कुमार वर्मा सचिव सिविल जज सीनियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,जिला अस्पताल उत्तरकाशी के प्रमुख अधीक्षक प्रेम पोखरियाल सहित अधीनस्थ चिकित्सक शामिल रहे। समिति की ओर से सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, लेखक महावीर रवांल्टा को गढ़ गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया । हर्षिल की पूर्व प्रधान श्रीमती बसंती देवी को नारी शक्ति वंदन पुरस्कार 2025 से नवाजा गया। इस मौके पर समिति के संरक्षक ब्रह्मानंद नौटियाल {राष्ट्रपति पुरस्कृत}, प्रभावती गौड़, रमेश चौहान, मुख्य उद्घोषक एवं संपादक जयेन्द्र सिंह पंवार, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मटूड़ा, महासचिव विजय प्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राणा, प्रबंधक भूपेश कुड़ियाल, वरिष्ठ लेखा निरीक्षक केशवानंद भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर तस्दीक खान, निर्देशक महेंद्र सिंह पंवार, चंद्रमोहन सिंह पंवार, संयोजक खुशहाल सिंह चौहान, विजय चौहान, मंच निर्देशक केसर सिंह सजवाण, प्रवीण कैन्तुरा, उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमन राणा, विनोद नेगी, अजय पंवार, इंद्रेश कुमार उप्पल, अमरपाल रमोला, संतोष नौटियाल, संगीताचार्य चतर सिंह मराठा, प्रहलाद सिंह,अखिलेश उनियाल, फोटो एंड वीडियोग्राफी संकलनकर्ता अनिल कुमार सेमवाल, विकास कुमार भट्ट, वित्त नियंत्रक किरन पंवार, उषा चौहान, विमला जुयाल, अनीता राणा, विजय महर, सारिता गुसांईं, सरिता नौटियाल, सावित्री मखलोगा, विनीता सेमवाल, पुनीता नौटियाल, प्रभा कैंतुरा, कुमारी निकिता, कुमारी दुर्गा रांगड़, कुमारी कशिश महर, कुमारी कोमल महर, अब्बल सिंह पंवार, आयुष पंवार, अजय मखलोगा, कर्तव्य मंच के शुभम पंवार, रूप और वस्त्र सज्जा अमन कुमार शाह, भंडार नायक अंकित कुमार, पाक शास्त्री सूरज भट्ट, उपदेश नौटियाल, संजय पंवार, विकास कुमार चौधरी, मनोज बिष्ट, सम्मी तलवाड़, जीवन थापा, आदित्य थापा और मुकेश थापा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *