सरकार,विभाग व शिक्षा मंत्री की बुद्धि-शुद्धि के लिए शिक्षकों ने किया यज्ञ-हवन

 

प्रदेश के समस्त राजकीय शिक्षकों द्वारा छात्र-हित को सर्वोपरि मानते हुए जहाँ शिक्षण कार्य को ही सर्वाधिक प्राथमिकता दी जा रही है तो वहीं समस्त गैर शैक्षणिक कार्यों का पूर्णतः बहिष्कार किया जा रहा है। इस बीच शिक्षकों के चरणबद्ध आन्दोलन के क्रम में , जनपद उत्तरकाशी में सरकार, शासन , विभाग सहित प्रदेश के शिक्षामंत्री की बुद्धि- शुद्धि हेतु यज्ञ एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। काशी विश्वनाथ के प्रांगण में यज्ञ – हवन कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनपद के समस्त छह ब्लॉकों से दूरदराज से शिक्षक – शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
यज्ञ एवं हवन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अतोल महर, जिलामंत्री बलवंत असवाल, जिला आय व्यय निरीक्षक पुरुषोत्तम सेंसवान, उपाध्यक्षा साधना जोशी, संयुक्त मंत्री हिमानी मटुड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज परमार, ब्लॉक मंत्री महेश उनियाल, डॉ शंभू प्रसाद नौटियाल, मुक्ता गौड़, चित्र नौटियाल, अरुणा सेमवाल, मनीषा, राजश्री असवाल, उमारमण सेमवाल, दिनेश मिश्रा, राजेश भट्ट, संदीप भट्ट, गरिमा बिष्ट, गीता शाह, विद्योतमा राणा, रजनी बौद्ध, मंगल सिंह पंवार, वीरेंद्र अवस्थी, देवेश सेमवाल, राजेंद्र पंवार, डॉ मुकेश नौटियाल, प्रकाश भद्री, सुनील रावत, धर्मेंद्र रावत, गंभीर सिंह, सुरेश बर्तवाल, धनमोहन राणा, गीता भारती, इत्यादि अनेकों शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *