बेरोजगार संघ ने लगाया यूकेएसएससी पेपर लीक होने का आरोप

 

बेरोजगार संघ ने यूकेएसएससी पेपर आउट होने का आरोप लगाया है। इस बीच उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके पीछे बॉबी पंवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पेपर आउट होने का दावा किया था।
उधर सोशल मीडिया में जारी एक बयान में आयोग के अध्यक्ष जी.एस.मर्तोलिया ने कहा है कि पेपर लीक नहीं हुआ है संभवतः पेपर शुरू होने के बाद किसी सेंटर से पेपर के दो-तीन पेज बाहर आ गए हों। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ कैसे हुआ इसके लिए आयोग ने एसटीएफ व पुलिस को जांच के लिये लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *