देहरादून में बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया, सब इंस्पेक्टर को गोली मारकर घायल करने वाला था बदमाश

 

 

हरिद्वार मे पुलिस के सब इंस्पेक्टर को गोली मरने वाले बदमाश ने पुलिस से घिरता देखकर खुद को गोली से उड़ा दिया। बदमाश हरियाणा और हरिद्वार पुलिस से बचकर देहरादून में छिपा था एक दिन पहले ही इस बदमाश ने हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को गोली मारी थी।बीते रोज हरिद्वार और जिंद(हरियाणा) पुलिस को सूचना मिली कि सुनील देहरादून के लक्ष्मण चौक मे अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा हुआ है। इसके बाद देहरादून पुलिस की मदद से एक संयुक्त टीम ने उसके ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने सुनील को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया और घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए।बदमाश सुनील कपूर हरियाणा में धोखाधड़ी और अन्य कई मामलों में वांछित था। उसने 13 सितंबर को हरिद्वार बस स्टैंड के पास हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र को उस समय गोली मार दी थी, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। सुरेंद्र के पेट और हाथ में दो गोलियां लगी थीं। उनका इलाज फिलहाल एम्स अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद हरिद्वार में सुनील के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। मृतक सुनील कपूर, 36 वर्ष, जिंद हरियाणा का रहने वाला था। उसके खिलाफ हरियाणा और हरिद्वार में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *