बिन माँ की चार गरीब बेटियों की सुध डीएम बंसल ने ली, 3 का स्कूल में कराया दाखिला, बड़ी बेटी को मिलेगा रोजगार जो चलाएगी घर का खर्च

 

जनता दर्शन आयोजन में 3 छोटी बहनों की बड़ी बहन सरिता ने डीएम देहरादून संविन बसंल को अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि उनकी माता की डूबने से मृत्यु हो गई। पिता कुछ काम धन्धा नही करते। 3 बहनों की शिक्षा-दीक्षा विवाह तक की जिम्मेदारी अब उस पर है जबकि उसके पास फीस देने के भी पैसे नही हैं जिस कारण बहनों की स्कूल की शिक्षा छूट गई है। सरिता ने डीएम से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 3 बहनों को स्कूल में दाखिला दिलाने तथा जीएमडीआईसी को सरिता को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर सेवायोजित करने के निर्देश देकर कृत कार्यवाही से अवगत कराने को कहा। डीएम के निर्देश पर सरिता की 3 बहनों को रा.प्रा.वि. लाडपुर, रायपुर में प्रवेश दिला दिया गया है, जिसकी पुष्टि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने की है। सरिता को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर योग्तयानुसार सेवायोजित करने के डीएम के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जीएमडीआईसी को पत्र प्रेषित किया है, जिसे जल्द रोजगारपरक प्रशिक्षण के साथ सेवायोजित तथा स्वरोजगार से जोड़ने की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *