अपर जिलाधिकारी (प्र०) देहरादून जयभारत सिंह रिंग रोड रायपुर से गुजर रहे थे उनकी दृष्टि एक बेसुध हालत में सड़क किनारे पड़ी महिला पर गई, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने आपदा कन्ट्रोरूम पर सूचना देते हुए तत्काल महिला को सहायता पहुंचाने को कहा। जिला आपदा कंट्रोलरूम, देहरादून से तत्काल टीम भेजी गई जिसमें 1 होमगार्ड एवं 2 महिला कर्मचारी के साथ ही चीता पुलिस भी मौके पर गई। टीम द्वारा सर्वप्रथम महिला को सकुशल उनके घर पहुंचाया गया एवं उनकी बेटी से जानकारी लेने पर बताया गया कि उनकी माता का नाम सरिता भट्ट, पत्नी स्व. विमल कुमार भट्ट, गढ़वाली कॉलोनी की निवासी हैं, जिनकी उम्र 48 वर्ष है तथा पिता की मृत्यु के बाद माता मानसिकरूप से असवस्थ चल रही हैं, जिस कारण वह कई बार घर का रास्ता भूल और भटक जाती हैं। उन्होंने माता को सकुशल घर पहुंचाने पर प्रशासन का आभार व्यक्त किया।