ब्लॉक प्रमुख शपथ समारोह, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान रहे बतौर मुख्य अतिथि

 

भट्वाडी ब्लाक की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती ममता पंवार के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान। इस अवसर पर प्रमुख ,जेष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ प्रमुख सहित सभी क्षेत्रपंचायत सदस्यों ने शपथ ग्रहण ली। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम से पूर्व धराली में आई दैवीय आपदा में हताहत हुए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शपथ ग्रहण के उपरांत गंगोत्री विधायक ने नवनिर्वाचित प्रमुख श्रीमती ममता पंवार को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।
शपथ समारोह में विधायक श्री चौहान ने पंचायत की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सभी प्रधान गणों को शुभकामनाएं देते हुए विकासशील एवं मजबूत पंचायत बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गांव की इस छोटी सरकार को मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चलने व ग्रामसभा स्तर पर आयोजित होने वाली बैठक में सभी को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए जिससे गांव का विकास सार्थक हो पाये।
विधायक ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है जो आम गरीब लोगों के कल्याण के लिए सार्थक है।
तदोपरांत विधायक सुरेश चौहान डुंडा ब्लाक में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख राजदीप परमार के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा में यह पहला मौका है कि दोनों विकासखण्डो में पहली बार प्रमुख पद पर भारतीय जनता पार्टी से अधिकृत प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। यही नहीं जनपद में पहली बार जिलापंचायत अध्यक्ष चुनाव भी निर्विरोध जीतना भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास की एक दृढ़ संकल्प को बताती है और ऐसा भी पहली बार ही हुआ है कि गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस मुक्त का संकल्प भी पूरा हुआ है और यही विश्वास आगे आने वाले चुनाव में भाजपा की जीत की गारंटी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *