सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मंगलवार को अपने कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला में ग्राम श्यामपुर, ठाकुरपुर, कैंचीवाला, अटकफार्म, तेलपुरा एवं होरावाला के निर्धन व जरूतमन्द लोगों को “मुख्यमंत्री राहत कोष” से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये।
इस अवसर पर विधायक श्री पुंडीर ने कहा कि जनसेवा ही उनका पहला कर्तव्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों की मदद करना केवल औपचारिकता नहीं बल्कि एक मानवीय जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष का उद्देश्य ही है कि संकट की घड़ी में गरीब, बीमार, विधवा और जरूरतमंद लोग राहत पा सकें और वे हरसंभव प्रयास करते हैं कि यह सहायता समय पर उन्हें उपलब्ध हो।
इस दौरान उपस्थित लाभार्थियों ने विधायक पुंडीर के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी इस पहल से उन्हें कठिन परिस्थिति में बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना था कि विधायक सदैव उनके बीच रहकर समस्याओं का समाधान करते हैं और बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की सेवा करते हैं।
जनता के बीच लोकप्रिय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का यह कदम न केवल मानवता का उदाहरण है बल्कि उनके संवेदनशील नेतृत्व और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।