डीएम प्रशांत के सख्त निर्देश, भूस्खलन और भू–धंसाव से बंद मार्गो को खोलने के लिये तैनात रहे मशीनरी

 

जनपद में हो रही लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और भू – धंसाव से अवरूद्ध हो रहे राजमार्गों को आवाजाही हेतु सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत डीएम प्रशांत आर्य ने जनपद के आपदा कंट्रोल रूम में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
डीएम ने कहा कि यमुना वैली के सिलाई बैंड, स्यानाचट्टी, राणाचट्टी एवं जंगलचट्टी तथा गंगा वैली के नालूपानी, नलूणा, डबरानी, सोनगाड, हर्षिल, धराली आदि स्थानों पर आवाजाही को सुचारू बनाए रखने वास्ते प्रयाप्त संख्या में मशीन और मैनपावर तैनात रखने के निर्देश दिये।
डीएम ने जनपद अंतर्गत राष्ट्रीय, राजमार्ग और ग्रामीण मार्गों को सुचारू बनाए रखने के लिए बीआरओ, एनएच, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई तथा सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय और टीम भावना से कार्य करने के निर्देश दिये।
डीएम ने आपदा प्रभावित इलाकों में पर्याप्त मात्रा में राहत और बचाव सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये तथा सभी संबंधित विभागों को आपदा से हुई संपत्तियों की क्षति का जल्द से जल्द आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *