मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित धराली का किया हवाई निरीक्षण, जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से कर रहे हैं राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के जोशियाड़ा हेलीपैड पहुंचने के उपरांत आपदा प्रभावित धराली के हवाई सर्वेक्षण को निकले। हवाई सर्वेक्षण के उपरांत जिला मुख्यालय उत्तरकाशी के स्मार्ट कंट्रोल रूम में बैठकर उन्होंने आपदा प्रभावित इलाके धराली में राहत व बचाव कार्यों की जानकारी के साथ समीक्षा की। उनके द्वारा अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों के लिये अहम निर्देश भी दिये जा रहे हैं।
समाचार लिखे जाने तक सीएम की कंट्रोल रूम में समीक्षा जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *