उत्तरकाशी, बारिश के दृष्टिगत डीएम प्रशांत आर्य ने कंट्रोल रूम से लिया जायजा,संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश


जनपद अन्तर्गत वर्तमान में हो रही वर्षा के दृष्टिगत डीएम प्रशांत आर्य ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी नोडल,सेक्टर अधिकारियों को निगरानी करते हुये समन्वय बनाकर निरन्तर कण्ट्रोल रूम में सूचना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने यमुनोत्री क्षेत्र में भू-धंसाव और भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों की जानकारी भी ली। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी,ऑपरेटर को तैनात रखने और मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करने के भी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *