यमुनोत्री पैदल मार्ग में हुए भूस्खलन के बाद आज तीसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ टीम द्वारा यमुनोत्री क्षेत्र अंतर्गत भूस्खलन क्षेत्र मे स्निफर डॉग के माध्यम से भी लापता व्यक्तियों की खोजबीन प्रारंभ की गई है।
उधर डीएम प्रशांत आर्य मुख्यालय के स्मार्ट कंट्रोल रूम से यमुनोत्री यात्रा मार्ग के नौकैची में हुई भूस्खलन घटना के बाद चल रहे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। डीएम ने खोज , राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए लापता लोगों की खोजबीन के लिए अधिकारियों को सभी जरूरी संसाधनों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिये हैं। इसके अलावा डीएम ने चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों, एजेंसियों को भी दिये हैं ।
