हर्षिल के बगोरी में जाड़ जनजाति जनकल्याण समिति का 6वां वार्षिक जन मिलन समारोह, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान शामिल हुए बतौर मुख्य अतिथि

 

उपला टक्नौर क्षेत्र के हर्षिल ( बगोरी ) में जाड़ भोटिया जनजाति द्वारा 6वाॅ वार्षिक जन मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेश सिंह चौहान शामिल हुए जिनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। विधायक गंगोत्री ने अपने सम्बोधन में जादुंग गांव के भोटिया जनजाति के लोगों को सीमा का प्रहरी बताकर उनकी संस्कृति और पौराणिक पंरपरागत भेष-भूषा और त्योहार की सराहना की। विधायक ने कहा कि जिस तरह चीन सीमा पर हमारे देश के सैनिक दृढ़ता से खडे रहते हैं ठीक उसी प्रकार हमारे भोटिया भाई अपने गांव जादुंग से प्रेम करते हैं, देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां हमारी सीमाएं मजबूत हुई है वहीं इस सीमांत गांव जादुंग को पुनः नया जीवन देने के लिए वाइब्रेंट विलेज जैसी योजना लाकर सीमा के इन प्रहरी भाईयों के गांव का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है।
इस मौके पर विधायक गंगोत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे भोटिया समुदाय के लोगों को सम्मानित किया साथ ही पढ़ाई एवं राजकीय सेवाओं में सेवानिवृत्त तथा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर भट्टवाडी मंडल अध्यक्ष मनोजेन्द्र रावत, जाड़ भोटिया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष गुमान सिंह नेगी, ब्लाक प्रमुख भटवाडी बिनीता रावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राणा , पूर्व जिला नियोजन समिति के सदस्य अरविंद नेगी, रतन सिंह जाड़, पूर्व प्रधान भगवान सिंह राणा,जगमोहन रावत, प्रधान जसपुर हरीश राणा, मदन डोगरा,क्षेत्र पंचायत सुक्की युद्धवीर सिंह राणा, जेबिन्दर राणा, प्रवीन राणा समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *