अस्सी गंगा में विधायक सुरेश चौहान के नेतृत्व में ट्राउट मछली के बीजों का किया संचय

 

अस्सी गंगा के उदगम डोडीताल से लेकर गंगा के संगम गंगोरी तक के बीच बहने वाली अस्सी गंगा ट्राउट मछलियों के लिये जानी जाती है। समय-समय पर इस नदी में मत्स्य बीजों का संचय किया जाता रहा है। इस बीच मत्स्य विभाग की ओर से जलाशयों के विकास योजना के अंतर्गत मत्स्य बीज संचय कार्यक्रम के तहत गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के नेतृत्व में अस्सी गंगा के रवाड़ा में ट्राउट मत्स्य बीज का संचय किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार कृषि,उद्यान,पशुपालन के साथ ही मत्स्य पालन को भी आर्थिकी मजबूत करने के लिये बढ़ावा दे रही है। मत्स्य पालन के जरिये स्थानीय लोगों का रोजगार बढ़े इसके लिये विभिन्न योजनाएं बनाई गई है। इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिये भी सरकार हर कदम उठा रही है। विधायक ने कहा कि मत्स्य पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाकर इसकी योजनाओं का लाभ जरूर उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *