हरिद्वार में भूमि घोटाले के बाद वहां तैनात डीएम पर धामी सरकार के एक्शन के बाद शासन ने हरिद्वार में नए डीएम की तैनाती कर दी है। डीएम हरिद्वार अब 2013 बैच के आईएएस मयूर दीक्षित होंगे जो वर्तमान में डीएम टिहरी थे।
गौरतलब है कि टिहरी डीएम से पूर्व श्री दीक्षित रुद्रप्रयाग के डीएम व उससे पूर्व उत्तरकाशी के डीएम रह चुके हैं।