अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भारतीय भाषा समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कॉलेज की छात्राओं को बंगाणी बोली के शब्दों से परिचित कराया गया व गीत भी सिखाया गया। समर कैम्प में खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत ने बंगाणी में बोलचाल सिखाते हुए छात्राओं को अपनी भाषा मे बात करने के लिये भी प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने महासू महाराज की स्तुति भी की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या प्रियंका भंडारी,शिक्षिका सुषमा रावत,रीना असवाल,कंचन उनियाल समेत अन्य उपस्थित रहे।
*बता दें कि उत्तरकाशी जिले के सुदूरवर्ती मोरी विकास खंड में बंगाण क्षेत्र है जहां बंगाणी भाषा बोली जाती है।*