सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, सविता कपूर ने भी की शिरकत

 

सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में परेड ग्राउंड स्थित दून लाइब्रेरी में जनपद सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। सडक सुरक्षा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेस तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने शिरकत की।

परिवहन विभाग द्वारा आईएसबीटी के पास सड़क दुर्घटना में घायल पीडित व्यक्ति की मदद कर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल पहुंचाने पर सुश्री विजयश्री जोशी को नेक राहवीर सम्मान (गुड सेमिरिटन) के तहत प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं 5 हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु आशु कुशवाहा और सड़क सुरक्षा मित्र सम्मान के तहत स्वेच्छा से सड़क सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग करने पर उमेश्वर सिंह रावत को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उधर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के बाद सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में दुपहिया वाहन, ई-ऑटो, ई-वाहन, ई-दुपहिया, मैजिक, ड्रॉइविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रशिक्षण वाहन, प्रदूषण चैकिंग लैब संचालित थे। रैली का संचालन घंटाघर से कनक चौक-एस्ले हॉल-घंटाघर-दर्शन लाल चौक-बुद्वाचौक, परेड ग्राउंड तक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं पूर्व डीजी पुलिस राम सिंह मीणा, सहायक परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी, आरटीओ (प्रवर्तन) डॉ अनिता चमोला, आरटीओ (प्रशा.) डॉ संदीप सैनी, सीओ ट्रैफिक जगदीश चद्र पंत, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी, प्रज्ञा पंथ, अनुराधा पंथ, श्वेता रौथाण, शशी दुबे, दौलत पांडेय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *