आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार नालूपानी में यात्रियों से भरी एक बस सड़क में पलट गई। उक्त बस में 41 लोग सवार बताए गए हैं जिममे 8-10 लोगों को हल्की चोटें आई है जिन्हें उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुण्डा में भेजा गया है। यात्री आगरा ,यूपी के बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस फ़ोर्स मौजूद है।