सृष्टि सामाजिक संस्थान द्वारा कला दर्पण के सहयोग से आयोजित रंगमंच कार्य कार्यशाला का हुआ समापन, बच्चों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुति

 

सृष्टि सामाजिक संस्थान द्वारा कला दर्पण के सहयोग से स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में आयोजित तीन दिवसीय रंगमंच कार्यशाला का विधिवत समापन हो गया।
कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रधानाचार्य सुमन रावत ने कहा कि रंगकर्म व्यक्तिव विकास में बड़ी भूमिका निभाता है। इसके महत्व को समझते हुए NCERT ने भी इसे पाठ्यक्रम में जोड़ा है। अभिभावकों और अध्यापकों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इससे जोड़ना चाहिए । उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किये नाटक की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में बच्चों द्वारा बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यशाला के निर्देशक और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली के परा स्नातक व संस्कार रंग टोली के संस्थापक सदस्य सुवर्ण रावत ने कहा कि बच्चों ने जिस उत्साह से भाग लिया वो काबिले तारीफ़ था, निश्चित ही हम आयोजकों के साथ मिल कर ज्यादा दिनों की कार्यशाला लगाएंगे जिससे कि कार्यशाला का पूरा लाभ मिल सके। बच्चों ने उनके इस कथन का जोरदार स्वागत किया ,और अपने साथियों को भी अगली कार्यशाला में जोड़ने का वादा किया।
सृष्टि रंगमंडल के दिनेश भट्ट ने कहा कि इस समय परीक्षा होने की वजह से अपेक्षाकृत बच्चे नहीं आ पाए किंतु जितने आये सीखने की ललक वाले आये। उन्होंने कहा कि हमें क्वांटिटी के स्थान पर क्वालीटी को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने मुख्य अतिथि सुमन रावत व कार्यशाला के संचालक सुवर्ण रावत का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपना महत्वपूर्ण समय दिया। उन्होंने प्राचार्य प्रो. पंकज पंत का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने जगह उपलब्ध करवा कर कार्यशाला के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *